Key Maker Near Me क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें
अपडेट: 2 नवंबर 2026

Key Maker Near Me (keymakernear.me, छोटा नाम KMNM) भारत के शहरों में लोकल key maker, key shop और locksmith की एक मुफ़्त directory है। अगर आपने Google पर “key maker near me”, “key shop near me”, “key store near me” या “locksmith near me” search किया है, तो यह साइट उसी काम के लिए बनी है: अपने शहर या एरिया की दुकानें देखें, उनका पता और सेवाएँ पढ़ें, और सीधे उनसे बात करें। इस गाइड में बताया गया है कि साइट क्या करती है, इसमें search कैसे करें, और दुकान जाने से पहले key maker से क्या पूछें।
Key Maker Near Me क्या है?
Key Maker Near Me एक listing वेबसाइट है, खुद कोई चाबी की दुकान नहीं। हर listing एक असली लोकल दुकान है: छोटी key making shop, duplicate चाबी बनाने वाली दुकान, car key का काम करने वाला या आपके पास का locksmith। हर दुकान का अपना profile page है, जिसमें दुकान का नाम, पूरा पता, सेवाएँ और संपर्क करने के बटन होते हैं।
साइट क्या नहीं करती, यह भी जान लें:
- चाबी के काम की booking या payment साइट पर नहीं होती। बात भी दुकान से, और पैसे भी दुकान को।
- रेट और टाइमिंग साइट तय नहीं करती। रेट, दुकान खुलने का समय और key maker घर आ सकता है या नहीं, यह फ़ोन पर दुकान से ही पूछें।
- ग्राहकों के लिए साइट बिल्कुल मुफ़्त है। दुकान देखने या call करने का कोई पैसा नहीं लगता।
दुकानदार भी अपनी दुकान मुफ़्त में जोड़ सकते हैं। अगर आप दुकानदार हैं, तो Get listed on KMNM गाइड पढ़ें।
शहर, एरिया या pincode से search करें

Nearest key maker ढूँढने का सबसे तेज़ तरीका है हर पेज के ऊपर दिया search box। फ़ोन पर header में magnifying glass (🔍) वाले icon पर tap करें, search box खुल जाएगा। आप इसमें लिख सकते हैं:
- शहर का नाम, जैसे Pune के key makers या Kochi के key makers,
- एरिया या मोहल्ले का नाम, जैसे Andheri या Kothrud,
- pincode, या
- सीधा-सादा वाक्य, जैसे duplicate key Pune या bike key maker Andheri।
ऐसे वाक्यों के लिए साइट का smart search खुद समझ लेता है कि आपको कौन-सा काम और कौन-सी जगह चाहिए, और ऊपर एक छोटा नोट दिखाता है कि उसने क्या search किया। अगर आपको सादे results चाहिए, तो उस नोट के नीचे “Normal search dekhein” लिंक दबाएँ। Results page पर Car Keys, Home Unlocking, Smart Lock और Duplicate Keys जैसे filter बटन से list छोटी कर सकते हैं।
Search box के अंदर location-pin वाला बटन (“Use My Current Location”) आपके फ़ोन से location माँगता है और आप जहाँ खड़े हैं, वहाँ के पास की key shops दिखाता है, हर card पर अंदाज़न दूरी के साथ। फ़ोन पहले आपसे permission पूछेगा।
सभी शहर देखें, district और state के साथ
अगर आप खुद list देखना चाहते हैं, तो All Cities खोलें। इसमें A से Z तक वे सभी शहर और कस्बे हैं जहाँ साइट पर कोई key shop या locksmith listed है। हर city page के ऊपर district और state लिखा होता है (जैसे “Kottakkal · Malappuram, Kerala”), ताकि मिलते-जुलते नाम वाले दो शहरों में गड़बड़ न हो।
City page पर उस शहर के key makers उनके एरिया और पते के साथ दिखते हैं। नीचे उस शहर के लोगों के आम सवालों के जवाब भी होते हैं, जैसे गाड़ी की चाबी के लिए कौन-से कागज़ ले जाएँ।
अपने पास key maker ढूँढें
अपना शहर खोलें, लोकल key maker देखें और उन्हें सीधे call या WhatsApp करें।
Call, WhatsApp या Get Directions

किसी भी दुकान का profile खोलें। ऊपर तीन बटन मिलेंगे:
- Call Now दबाते ही फ़ोन का dialer दुकान के नंबर के साथ खुल जाता है।
- WhatsApp से दुकान के साथ chat खुलती है। चाबी या ताले की फ़ोटो भेजने के लिए यह बहुत काम का है।
- Get Directions दुकान की location Google Maps में खोलता है, ताकि आप रास्ता देखकर पहुँच सकें।
इसके नीचे दुकान का पूरा पता, दुकान की बताई सेवाएँ (जैसे duplicate key, car key, lock repair) और इस साइट पर लोगों के लिखे reviews होते हैं। अगर आपने किसी दुकान से काम करवाया है, तो उसके profile पर अपना review भी लिख सकते हैं।
दुकान जाने से पहले key maker से क्या पूछें
एक छोटी-सी call से बेकार का चक्कर बच जाता है। ये सवाल पूछें:
- “क्या आप इस तरह की चाबी बना सकते हैं?” चाबी के बारे में बताएँ या फ़ोटो भेजें: घर की चाबी, Godrej जैसी अलमारी की चाबी, computer (dimple) key, बाइक की चाबी, या remote वाली या बिना remote की car key।
- “दुकान अभी खुली है? काम में कितना समय लगेगा?”
- “कुल कितना खर्च आएगा?” आने-जाने का चार्ज हो तो वह भी मिलाकर पूरा रेट पूछें।
- “क्या आप घर या गाड़ी तक आ सकते हैं?” कुछ दुकानें आती हैं, कुछ नहीं।
- “साथ में क्या लाना होगा?” गाड़ी के लिए आम तौर पर RC और फ़ोटो ID; घर का ताला खुलवाना हो तो ID और पते का सबूत।
समझदार key maker आपसे यह सबूत माँगेगा कि घर या गाड़ी आपकी ही है। यह आपकी सुरक्षा के लिए भी है। ज़्यादा जानकारी के लिए चाबी खो जाने पर क्या करें गाइड पढ़ें।
“Nearby key makers” वाला हिस्सा

कुछ कस्बों में अभी साइट पर एक या दो दुकानें ही listed हैं। ऐसे city pages पर Nearby key makers नाम का एक हिस्सा दिखता है। इसमें आसपास के शहरों की ज़्यादा से ज़्यादा आठ key shops दिखती हैं, सबसे पास वाली पहले, और हर एक के साथ सीधी लाइन में अंदाज़न दूरी, जैसे “~6 km”। इसे Kottakkal के key makers वाले पेज पर देख सकते हैं।
यह दूरी नक्शे पर सीधी नापी गई है, सड़क से नहीं, इसलिए गाड़ी से रास्ता थोड़ा लंबा हो सकता है। फिर भी, जब आपके कस्बे में कम दुकानें हों, तब nearest key maker ढूँढने का यह आसान तरीका है।
Sponsored दुकानें और बाकी गाइड
कुछ city pages और search results में सबसे ऊपर कुछ दुकानों पर Sponsored लिखा दिख सकता है। इन दुकानों ने ऊपर दिखने के लिए पैसे दिए हैं। यह label हमेशा लगा रहता है, ताकि आप ad और आम listing में फ़र्क पहचान सकें। पूरी जानकारी Sponsored listing कैसे काम करती है गाइड में है।
किसी खास काम के लिए ये गाइड पढ़ें: